Breaking News in Primes

पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले एवं पूर्व में चोरियो की कई घटनाओँ को अंजाम देने बाले गिरोह का किया भण्डाफोड़

आरोपियो के कब्जे से जप्त किये हथियार व वाहन

0 28

थाना इंदरगढ पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले एवं पूर्व में चोरियो की कई घटनाओँ को अंजाम देने बाले गिरोह का किया भण्डाफोड़

 

आरोपियो के कब्जे से जप्त किये हथियार व वाहन

 

लोकेशन = इंदरगढ़ ज़िला दतिया

दिनांक = 10/03/2025

रिपोर्ट = आशीष मिश्रा

9039546290

 

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में डकैती एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी सेवढा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ एवं उनकी टीम के द्वारा दिनांक 10.03.26 को डकैती की योजना बनाने वाले 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर कब्जे से जप्त किये हथियार व वाहन ।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 10.03.26 मुखविर की सूचना पर से थाना इंदरगढ पुलिस तस्दीक हेतु राजघाट कालोनी टंकी के पास दतिया सेवढा रोड इंदरगढ के पास पहुंची, पुलिस को देखकर आरोपियो ने भागने के प्रयास 4 आरोपियो को पुलिस व्दारा पकड़ा गया एवं एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया पकड़े गये आरोपियो से नाम पता पूछा तो आरोपियो ने अपना नाम 1. प्रदीप राठौर पुत्र अमर सिंह राठौर निवासी हरनाथपुरा थाना देहात जिला भिण्ड, 2.आकाश उर्फ जीतेन्द्र राठौर पुत्र राकेश राठौर नि0 मछण्ड थाना रौन जिला भिण्ड , 3.अनूप राठौर पुत्र मनोज उर्फ माले राठौर नि0 मछण्ड थाना रौन जिला भिण्ड, 4. बलदाऊ पुत्र अरविंद यादव नि0 रुबाहा थाना भगुवापुरा जिला दतिया का होना बताया आरोपियो की जामा तलाशी के दौरान प्रदीप राठौर , आकाश राठौर, अनूप राठौर से एक-एक 315 बोर का कट्टा व जिन्दा राउण्ड व बलदाऊ यादव से एक कुल्हाड़ी जप्त की गई । घटना स्थल से एक सुजकी कंपनी की कार जिसमें एक लोहे का सब्बल व आरोपियो के 4 मोवाईल फोन व एक अपाचे मोटरसाईकिल जप्त की गई । आरोपियो को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ करने पर भागे हुए आरोपी का नाम सोनू शाक्य बताया व थाना इंदरगढ में पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने के लिये आना बताया । आरोपियों व्दारा बताया कि हम पूर्व में भी इंदरगढ, सेबढा, पण्डोखर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है । आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 62/26 धारा 310(4), 310(5), 310(6) बीएनएस , 25(1)ए आर्म्स एक्ट, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार शुदा आरोपियो को जेल भेजा गया । आरोपिया का न्यायालय से पीआर लेकर हुई चोरियों का खुलासा किया जावेगा ।

 

सराहनीय भूमिका–निरीक्षक गौरव शर्मा थाना प्रभारी इंदरगढ, उनि अवतार सिंह यादव , सउनि मनीष अतरौलिया, प्रआर 187 रामनिवास गुर्जर, आर 268 प्रवीण परिहार, आर 764 भानुप्रताप दुबे , आर 863 मंजेश त्यागी, आर 412 लक्ष्मेन्द्र चौहान , सैनिक 139 रामनिवास यादव, आर 722 प्रमोद गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही*।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!