Breaking News in Primes

तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG (कानून-व्यवस्था)

पुलिस मुख्यालय भोपाल में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व

0 507

तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG (कानून-व्यवस्था)

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व

 

भोपाल, 27 फरवरी 2026।मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2009 बैच के वरिष्ठ अधिकारी तरुण नायक को पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था/सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय भोपाल का मूल प्रभार सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसके साथ ही वे पुलिस उपमहानिरीक्षक (एएनओ) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

इस संबंध में आदेश पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी किया गया, जिस पर पुलिस महानिदेशक के हस्ताक्षर हैं। प्रशासनिक हलकों में इसे राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तरुण नायक अपने शांत स्वभाव, कुशल नेतृत्व और प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न जिलों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि वे सतना निवासी हैं तथा जिले के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरुण नायक के पुत्र हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से पुलिस मुख्यालय में रणनीतिक और प्रशासनिक समन्वय को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!