शिवसेना ने रखी खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन को ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक चलाने की मांग* *शिवसेना उग्र आंदोलन करने को होगी मजबूर*
*शिवसेना ने रखी खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन को ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक चलाने की मांग*
*शिवसेना उग्र आंदोलन करने को होगी मजबूर*

खंडवा। रेलमंत्री को मेल और ट्वीट करके सनावद ट्रेन का ओंकारेश्वर रोड स्टेशन तक विस्तार करने की मांग जिला शिवसेना द्वारा की गई है। मांग को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक ब्रॉडगेज रेल लाइन का कार्य लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुका है। लेकिन रेलवे विभाग अभी तक खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन का आवागमन ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक शुरू नहीं करवा सका है। जबकि शिवसेना द्वारा अनेकों बार आवेदन किए जाने के बाद भी मेमू ट्रेन का संचालन ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ताकि उत्तर और दक्षिण भारत से आने वाले तीर्थ यात्री सुगमतापूर्वक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर और जैन तीर्थ सिद्धवरकूट आवागमन कर सकें।सफल परीक्षण के बाद रेलवे विभाग ने ब्रॉडगेज रेल लाइन को ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक ट्रेन संचालन का सुरक्षा क्लियरेंस दे दिया है।लेकिन मेमू ट्रेन का ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक आवागमन शुरू नहीं किया जा सका है। इस कार्य में भी शिवसेना को भ्रष्टाचार की उम्मीद नजर आ रही है यदि रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र ही खंडवा सनावद मेमू ट्रेन का ओंकारेश्वर रोड तक संचालन नहीं किया गया तो शीघ्र शिवसेना उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी जिसकी सारी जवाबदारी एवं जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।