Breaking News in Primes

युवक के फरियाद पर कांग्रेस नेता सहित पत्नी ,पुत्री पर संगीन मामलों में अपराध दर्ज! मार पीट के कारणों का मामला संदिग्ध!न्याय दिलाने भारत आदिवासी संघ मैदान में। पुलिस जांच में आ सकता है लोगों को चौका देने वाला मामला?

0 90

युवक के फरियाद पर कांग्रेस नेता सहित पत्नी ,पुत्री पर संगीन मामलों में अपराध दर्ज!

मार पीट के कारणों का मामला संदिग्ध!न्याय दिलाने भारत आदिवासी संघ मैदान में।

पुलिस जांच में आ सकता है लोगों को चौका देने वाला मामला?

*अरविंद सिंह परिहार सीधी मझौली*

हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले युवा कांग्रेस नेता मार्तंड चतुर्वेदी सहित पत्नी एवं पुत्री पर मारपीट व प्रताड़ित किए जाने का फरियाद
आदिवासी युवक द्वारा मझौली थाने में दर्ज कराया गया है जिसके फरियाद पर कई संगीन धाराओं में मझौली थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 173 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया है।
वही भारत आदिवासी संघ के नेता कार्यकर्ता पीड़ित को न्याय दिलाने मैदान में उतर गए हैं। जो पीड़ित को लेकर कल 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी पहुंच समुचित जांच कार्यवाही की मांग करते हुए आरोपीयों की गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्यवाही की मांग रखे हैं।
बताते चलें कि मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसिली ग्राम पंचायत के ग्राम ताल निवासी सुमंत सिंह गोंड पिता छोटेलाल सिंह गोंड उम्र 38 वर्ष ने मझौली थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया है कि चुवाही निवासी मार्तंड चतुर्वेदी एवं मेरी पत्नी व पुत्री मुझे बुरी तरह मारे हैं और घर से चले गए हैं जिसके फरियाद पर मामले को गंभीरता से लेते हुए मझौली थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 173
बी.एन.एस.एस. के तहत अपराध क्रमांक 97/दिनांक 21फरवरी 2026 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296(b),115(2),351(3),3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (निन्शसता निवारण)अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(Va)पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

*जानें क्या दर्ज कराया गया फरियाद*

आदिवासी युवक सुमंत सिंह गोड़ द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया है कि 20 फरवरी को मैं अपने घर पर था शाम करीब 8 बजे ग्राम चुवाही के मार्तड चतुर्वेदी मेरे घर आए, तब मैं अपने पत्नी को बोला की ग्राम करमाई बड़ा देवा मंदिर चलना है इतने मे मार्तंड चतुर्वेदी बोले की तुम्हारी पत्नी और बच्ची मंदिर नहीं जाएंगे मैं बोला की क्यू नही जाएगी अपनी पत्नी व लड़की को बोला की जल्दी चलो इतने मे मार्तड चतुर्वेदी मुझे माँ बहन की अश्लील गालिया देने लगे मैं गाली देने से मना किया तो मार्तड चतुर्वेदी मुझे बुरी जातिसूचक गालियां गोड गँवार मुझसे बात लड़ाएगा कहते हुए मुझे डंडा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इतने मे मेरी पत्नी व लड़की भी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे हल्ला गोहार पर मेरे पिता व दौड़ कर आए वीच बचाव किए। मार्तड चतुर्वेदी जाते जाते बोल रहे थें कि आज तो बच गया दुबारा वात नहीं माना तो जान से खत्म कर देंगे धमकी देते हुए मार्तंड चतुर्वेदी ,पत्नी, लड़की मेरे घर से चले गए । मारपीट से मेरे पूरे शरीर में चोट आई है शरीर में काफी दर्द है।रात होने से एवं कोई साधन न मिलने कारण रात में थाना रिपोर्ट करने नहीं आया पाया।आज 21 फरवरी को थाना रिपोर्ट कराने आया हूँ मेरी रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाए।

*पुलिस जांच में मारपीट के कारण का आ सकता है चौंकाने वाला मामला*

पीडित द्वारा भले ही चाहे लोकलज्जा वह बदनामी को दिष्टतगत रखते हुए मारपीट के वास्तविक कारण का फरियाद में उल्लेख नहीं किया है लेकिन जिस तरह से पीड़ित सामान्य चर्चा एवं बाइट बयान में अपना वक्तव्य मीडिया को दे रहा है इससे यह साबित हो रहा है कि कहीं ना कहीं मामला सामाजिक कुरीतियों व मर्यादाओं से संलिप्त हैं। जिसका चौंकाने वाला खुलासा पुलिस की जांच कार्यवाही से सामने आ सकता है!

*ग्रामीणों व परिजनों में दहशत का माहौल!*

अपराध दर्ज होने एवं सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त होने पर मामले के तहखात के लिए मीडिया के लोग गांव पहुंचे तो परिजन सहित गांव के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।भले ही चाहे इशारों ही इशारों में कैमरे से बचते हुए घटना को इंगित किये हो लेकिन कोई एक आदमी यहां तक की पीड़ित के माता-पिता भी मीडिया के कैमरे के सामने आकर मारपीट के वास्तविक कारण को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पीड़ित, माता-पिता एवं ग्रामीणों के सांकेतिक इशारे को लेकर यदि पुलिस की जांच पड़ताल जारी हुई तो मारपीट के कारणों का चौंकाने वाला मामला सामने आ सकता है!

*कांग्रेस नेता का नहीं आया बयान*

मामले में आरोपी रहे हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन कर नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में जोकि स्थगित किया जा चुका है। प्रत्याशी रहे मार्तंड चतुर्वेदी से उनका पक्ष जानने का व्हाट्सएप में लिखित मैसेज से प्रयास किया गया लेकिन 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है मैसेज पढ़ा भी जा चुका है लेकिन अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

*भाजपा नेता पर यूवक को उकसा फरियाद दर्ज करने का आरोप*
आदिवासी युवक के साथ हुई मारपीट के घटना! राजनीतिक पृष्ठभूमि में भूचाल ला दिया है। यहां इशारे ही इशारों में
कांग्रेसियों व कांग्रेस नेता मार्तंड चतुर्वेदी के शुभचिंतकों ने मझौली के वरिष्ठ भाजपा नेता लवकेश सिंह द्वारा उकसा कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप मढ़ा जा रहा है। वही पीड़ित के पत्नी भी जो घटना दिनांक 20 फरवरी से घर से लापता बताई जा रही है सीधी एसपी कार्यालय पहुंच मीडिया के बयान के दौरान लवकेश सिंह पर उकसाने व फरियाद दर्ज करने का आरोप लगाया गया है।जबकि पीड़ित यूवक न्याय पाने आपने जातीय संघों के लोगों के पास दौड़ लगाता देखा व सुना जा रहा है। बाहर होने के कारण भाजपा नेता से मुलाकात नहीं कर पाया हूं। अगले अंक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा नेता से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर खबर प्रकाशन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!