Breaking News in Primes

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।* *तीन भाजपा मंत्रियों का फूंका पुतला*

0 20

*भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।*

 

*तीन भाजपा मंत्रियों का फूंका पुतला*

 

भैंसदेही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसियों ने तीनों भाजपा मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की जान-माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल है और दोषी मंत्रियों को बचाने में लगी हुई है।

 

!!तीन मंत्रियों पर यह लगाए आरोप!!

 

राजेन्द्र शुक्ल: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कफ सिरप कांड में हुई मौतों के लिए वे जिम्मेदार हैं तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहाल करने के विरोध में उनका इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

 

विजय शाह: सेना और महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी कर प्रदेश को शर्मसार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की गई।

 

कैलाश विजयवर्गीय: दूषित जल से हुई मौतों के मामले में घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप।

पुतला जलाने के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस कर्मियों के बिच झूमा झटकी हुई,कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,वरिष्ठ कांग्रेसी अफरोज भाई, राजेन्द्र महाले,विजय भुसकुटे,पिन्टू तिवारी,सुभाष मोहरे,विक्रम सांडे,शोयेब विंध्यानी,मोहित राठौर,शोयेब पठान,निखिल देशमुख,अलकेश डांगे,राहुल उईके,मयूर बारस्कर,सुनील सलामे,रुपेश नावँगे,आरिफ खान,सोनू खान,रवि शेलके,एजाज खान,फैजान पठान,घनश्याम कड़वे,सूजल भटकरे,आयुष मोहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!