पशुपालकों को लाभ पहुंचाने घर पहुंच रही आजीविका मिशन एवं पशु विभाग की टीम। पशुओं का टीकाकरण कर पशुपालकों को योजनाओं से अवगत करा किया जा रहा लाभांवित।
पशुपालकों को लाभ पहुंचाने घर पहुंच रही आजीविका मिशन एवं पशु विभाग की टीम।
पशुओं का टीकाकरण कर पशुपालकों को योजनाओं से अवगत करा किया जा रहा लाभांवित।
सीधी/मझौली
.म. प्र. शासन भोपाल के बहुआयामी अभियान समृद्ध किसान अच्छी नस्ल अच्छा पोषण एवं स्वास्थ्य से राज्य की दुग्ध समृद्धि के परिपालन मे पशुपालन विभाग मझौली एवं अजीविका मिशन मझौली की सयुक़्त टीम घर -घर पहुंच पशुओं का टीकाकरण (NADCP FMD) कर एवं अन्य के लाभ से लाभांवित किया जा रहा है।साथ ही पशुपालन विभागीय योजना जैसे डेयरी प्लस 02 नग मुर्रा भैंस प्रदाय, आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड, एवं डॉ भीमराव कामधेनु डेयरी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए लाभांवित किया जा रहा हैं। जिसमे डॉ अमित आनंद सोनी उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सीधी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह के संयुक्त कुशल नेतृत्व मे डॉ सव्यसाँची त्रिपाठी खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी मझौली के द्वारा पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा एवं अजीविका मिशन के अधिकारी ब्लॉक प्रबंधक चन्द्रकांत चंद्रकांत सिंह, सहायक विकासखंड प्रबंधक संजीव सिंह एंकर शारदा केवट वरिष्ठ सीआरपी लक्ष्मी ताम्रकार सीआरपी रेनू सिंह, खुशबू यादव राजकरण यादव, भारती बैंस, अखिलेश तिवारी, कमल कुशवाहा ,के सयुक़्त सहयोग से सरकारी योजनाओं और मिशन के कार्यों को फील्ड मे उतर किसान पशुमालिकों को लाभान्वित किया जा रहा है।
आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक चन्द्रकांत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यह अभियान एकीकृत कृषि संकुल अंतर्गत गांव में प्रारंभ किया गया है जिस में तिलवारी, गजरी, छुही,करमाई , खन्तरा ,बोदरी टोला, परसली के साथ-साथ 16 ग्राम पंचायत में मिशन के माध्यम से किया जा रहा है । जहां प्रति दिवस औसतन 150 के पशुओं को टीकाकरण किया जा रहा है।