Breaking News in Primes

14 पीड़ितों पर जानलेवा हमला, ₹4 लाख से अधिक की जप्ती, खतरनाक रॉड-डंडा लेकर आतंक मचाने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0 134

* *लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार, 06 अलग-अलग घटनाओं मे, 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

 

* *14 पीड़ितों पर जानलेवा हमला, ₹4 लाख से अधिक की जप्ती, खतरनाक रॉड-डंडा लेकर आतंक मचाने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

 

* *14 लोगों पर जानलेवा हमला, 03 गंभीर घायल, लूट–मारपीट मामलों में पुलिस का सख्त रुख*

 

जांजगीर-चांपा – मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* द्वारा विशेष टीम गठित कर सायबर थाना की तकनीकी सहायता एवं सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के निर्देश दिए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण थाना पामगढ के मामले मे दोनो थाना की पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने उपरोक्त आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

 

*थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ में दर्ज अपराधों में घायलों की सूची*

 

थाना शिवरीनारायण के मामले में घायलों की सूची:-

1. मुकेश राय सागर निवासी कचंदा (ICU में गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती )

2. अमन बंजारे निवासी कचंदा (गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)

3. दीपक कुमार कश्यप निवासी – बोईदा (सिर में चोट)

4. प्रशांत कश्यप निवासी बोईदा

5. अनिकेत राय सागर निवासी – कचंदा (सिर में चोट)

6. आर्यन निवासी – कचंदा (साधारण चोट)

7. सुमित बंजारे (घायल साधारण चोट)

थाना पामगढ़ में मामले में घायलों की सूची

8. कैलाश दास मानिकपुरी ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

9. बसंत दास ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण

10. शुभम यादव निवासी बारगांव थाना पामगढ़

11. संजीव कुर्रे ग्राम भवतरा थाना शिवरीनारायण

12. आशीष वानी निवासी बारगांव थाना पामगढ़

13. सुखनंदन कश्यप निवासी सेंद्री थाना पामगढ़

14. लक्ष्मण यादव ग्राम कचंदा थाना शिवरीनारायण (गंभीर चोट हाथ फेक्चर) है।

 

*जांजगीर चांपा–पुलिस ने कानून व्यवस्था* को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं आक्रामक कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ एवं साइबर थाना जांजगीर की संयुक्त त्वरित कार्रवाई में कुल 14 लोगों को जान से मारने की नीयत से हमला कर लूटपाट करने वाले 06 आरोपियों एवं 02 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों पकड़ने में सफलता हासिल की गई है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि जप्त कर कुल ₹4,09,000/- की संपत्ति बरामद की है।

 

*नाम आरोपीयो का नाम –*

01. रामनाथ सबरीया पिता छोटे बाबू उम्र 21 साल निवासी मण्डीपारा राहौद

2. निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 03 माह निवासी राहौद

03. मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल निवासी राहौद

04. नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 03 माह निवासी राहौद

05. रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 04 माह निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण

06. आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा

एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक

 

*जप्ती ‘- आरोपियो* एवं विधी के विरूद्ध संघरर्षरत बालको के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ‘

1. स्टील का राड – 04 नग

2. डण्डा ‘- 02 नग

3. बेल्ट – 01 नग

4. KTM मोसा – 02 नग

5. सीडी डिलक्स मोसा – 01 नग

6. हीरो स्कूटी जूम एक्स टेक -‘ 01 नग,

7. आरोपीयो का मोबाईल – 07 नग,

8. लूटे गये मोबाईल – 03 नग ,

9. नगदी रकम 9000 रू

जूमला कीमती 4,09,000 /- रू

 

*आरोपी के विरूध्द अपराध सदर धारा -*

 

1. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/26 धारा 296, 351(3), 109 (1), 309 (2), 3(5) बीएनएस

2. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 46/26 धारा- 296, 351(3), 109(1), 309 (2), 3(5) बीएनएस

3. थाना पामगढ़ के अपराध कमांक 40/2026 धारा 126 (2),296, 351 (2), 115 (2),309 (6),3(5) बीएनएस

4. थाना पामगढ़ अपराध कमांक 41/2026 धारा 296,351 (2),115 (2), 309 (6),3 (5) बीएनएस

5. थाना पामगढ के अपराध कमांक 45/2026 धारा 309 (6) बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा जा रहा है न्यायिक रिमांड पर

 

*अपराध का विवरण*

(दिनांक 29.01.26 को थाना शिवरीनारायण) प्रार्थी दीपक कुमार कश्यप ने रिपोर्ट किया कि

दिनांक 29.01.2026 को रात्रि लगभग 21:00 से 21:30 बजे के मध्य थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में आरोपीयों द्वारा मोटर सायकल सवार व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से घटना को अंजाम दिया गया।आरोपियों ने राह चलते एक घटना में दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप, पुनः दूसरी घटना में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन को तथा कुछ ही दूर आगे तीसरी घटना में अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से राड एवं डण्डा से बेरहमी से मारपीट की। घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान ओप्पो, पोको एम-2 मोबाइल फोन एवं सिम सहित मोबाइल तथा नगदी राशि को लूटकर आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए इस प्रकार आरोपियों ने लगातार क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया।

 

*थाना पामगढ़ क्षेत्र की घटना*

दिनांक 27.01.2026 की रात्रि को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों द्वारा ग्राम मुडपार – भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी एवं वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर मां-बहन की गंदी गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की। इसी दिन ग्राम मेउ में रात्रि लगभग 22:50 बजे शुभम यादव एवं उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड एवं बेल्ट से मारपीट कर गंभीर भय उत्पन्न किया साथ ही ग्राम चेऊडीह, मधुकर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर हाथ-मुक्का, लात, बेल्ट व राड से मारपीट कर रेडमी मोबाइल एवं ₹10,000/- नगद लूटकर फरार हो गए।

 

 

*वारदात का तरीका*

 

प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों का अपराध करने का तरीका अत्यंत सुनियोजित और क्रूर था। आरोपी एकत्रित होकर मोटरसाइकिलों से सुनसान एवं अंधेरे रास्तों पर घूमते थे और सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक वार करते थे, जिससे हत्या का प्रयास किया जाता था। हमले के बाद वे पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इतना ही नहीं, वारदात के बाद भी रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सभी आरोपी एक साथ हमला कर देते थे। हर पीड़ित को सीधे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करना और फिर सामान लूट लेना इनका तयशुदा अपराध पैटर्न था। इस प्रकार लगातार एक के बाद एक लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य था।

 

*उपरोक्त कार्यवाही मे* निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर थाना, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ एवं उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, साइबर थाना टीम सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह आनद सिंह, थाना से सउनि आर पी बघेल ,संतोष बंजारे, सरोज पाटले,, विवेक सिंह, प्रआर विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, राजेश कोसले, मोहन साहू, आरक्षक कुलदीप खुंटे, शिवरायसागर, प्रवीण साहू, बेदराम पटेल, राजेश कश्यप, विवेक ठाकूर, राघवेन्द्र घृतलहरे, भनेश्वर पटेल, दिनेश चौहान, लक्ष्मी कांत लहरे, यशवंत पाटले एवं थाना सायबर थाना, थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!