Breaking News in Primes

जन सहयोग से लाया गया फायर ब्रिगेड नगर परिषद के जिम्मेदार नहीं पहुंचे मौके पर*

0 76

लोकेशन धामनोद

 

*जन सहयोग से लाया गया फायर ब्रिगेड नगर परिषद के जिम्मेदार नहीं पहुंचे मौके पर*

 

धामनोद –नगर में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ बैठक कर पहल कर पुराने फायर ब्रिगेड के मरम्मत राशि जन सहयोग से एकत्रित की बाद नगर में पुराना फायर ब्रिगेड शनिवार सुबह लाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि हो और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे फायर ब्रिगेड को पुरानी नगर परिषद स्थित इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में पूजा पाठ के लिए खड़ा किया गया लेकिन वहां नगर परिषद से कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा बाद विधिवत पूजा कर जनप्रतिनिधियों ने फायर ब्रिगेड वही खड़ा करवा दिया

 

 

सोशल मीडिया पर फिर आलोचना

 

फायर वाहन खड़ा करने के बाद उसे लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा तो जिम्मेदार प्रतिनिधियों और नागरिकों ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों को सूचना दी बाद सोशल मीडिया पर फिर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आलोचना का दौर शुरू हो गया कुछ लोगों ने यह तक लिखा कि शासन प्रशासन की जगह जन सहयोग से फायर ब्रिगेड लाया गया यह एक चिंता का विषय है उसके बाद भी कोई जिम्मेदार फायर ब्रिगेड को हैंडोओवर करने को तैयार नहीं था ऐसे में शनिवार शाम तक फायर ब्रिगेड यथावत मंदिर के सामने ही खड़ा रहा

 

 

 

प्रशासन के समक्ष हुई बैठक

 

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व नगर के एक कैफे हाउस में आगजनी की घटना होने के बाद नगरीय प्रशासन पुलिस जनप्रतिनिधि और नगर के नागरिकों ने एक बैठक की थी जिसमें पुराने फायर ब्रिगेड को वापस लाने के लिए जन सहयोग से राशि एकत्रित करने की बात पर सहमति बनी थी बाद दो जिम्मेदार राशि एकत्रित करते रहे शनिवार फायर ब्रिगेड वाहन भी नगर में आया लेकिन नगर परिषद से कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि नगर परिषद के जिम्मेदार फायर ब्रिगेड को हैंडोवर करने के लिए लिखित में लेटर मांग रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!