Breaking News in Primes

बैतूल में बवाल : ग्रामीण इलाके में गाय से दुराचार के वायरल वीडियो के बाद तनाव, हिंसा; आरोपी गिरफ्तार बैतूल के दामजीपुरा में भारी पुलिस बल तैनात, नियंत्रण में मामला हिंदूवादी संगठनों ने दुकान में लगाई आग

0 4,335

बैतूल में बवाल : ग्रामीण इलाके में गाय से दुराचार के वायरल वीडियो के बाद तनाव, हिंसा; आरोपी गिरफ्तार

बैतूल के दामजीपुरा में भारी पुलिस बल तैनात, नियंत्रण में मामला

हिंदूवादी संगठनों ने दुकान में लगाई आग

बेतुल (ब्यूरो रिपोर्ट)। जिले के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में गाय के साथ दुराचार (बीस्तियलिटी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इस घटना से आक्रोशित कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दामजीपुरा गांव में तीन दुकानों में आग लगाकर तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार, आगजनी की शिकार हुई दुकानों में दो पंचर की और एक रेडियो की दुकान शामिल हैं। घटना स्थल जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर होने के कारण पुलिस बल के पहुंचने में देरी हुई। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसने आग बुझा दी।

इस बीच, पुलिस ने घटना से जुड़े आरोपी के रूप में अब्बू नामक एक युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

क्या कहना है ।

मिथलेश शुक्ला
घटना की जानकारी मिली है पुलिस बल ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रहा है मैं भी जा रहा हूं

नर्मदापुरम IG

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!