Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल

IFS और DFO स्तर के अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

0 234

मध्यप्रदेश वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल

 

IFS और DFO स्तर के अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को जारी आदेशों के तहत भारतीय वन सेवा (IFS) एवं राज्य वन सेवा (DFO स्तर) के अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ये स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। सभी अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-4 में अंकित नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

 

कार्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिए गए निर्णय

 

नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

 

वन विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक निर्णय विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन, मैदानी स्तर पर प्रभावी निगरानी तथा वन प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नवीन पदस्थापना पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।

 

उल्लेखनीय है कि शासन स्तर पर किए गए इन तबादलों से आगामी समय में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!