लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल
*_गुरुकुल स्कूल खेल महोत्सव का दूसरा दिन रहा रोमांच और उत्साह से भरपूर_*
*धामनोद ।* गुरुकुल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से ओत-प्रोत रहा। सभी हाउस टीमों ने अपने-अपने खेलों में उच्च स्तरीय प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
दिनभर क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, बोरा रेस एवं एथेलेटिक्स सहित अनेक इनडोर एवं आउटडोर खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया।
खेल महोत्सव के दौरान धामनोद क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि, बैंकर्स, तथा विशेष रूप से S H O श्री थापा जी एवं उनकी टीम (जो भारतीय सेना) से थे। जिन्होंने खेल मैदान में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिससे विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सेना के प्रति आकर्षण को और अधिक प्रबल किया।
अतिथियों एवं दर्शकों की उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा और पूरे परिसर में खेलों का उत्सवमय वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।