Breaking News in Primes

31 दिसंबर को मारुगढ़ आश्रम में होंगी भव्य भजन संध्या ब्रह्मलीन संत झबरसिंह महाराज का मनाया जायेगा पुण्यस्मरण दिवस*

0 168

*झिरन्या। खरगोन*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*31 दिसंबर को मारुगढ़ आश्रम में होंगी भव्य भजन संध्या ब्रह्मलीन संत झबरसिंह महाराज का मनाया जायेगा पुण्यस्मरण दिवस*

 

झिरन्या/मारुगढ़।

 

शक्ति पीठ ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम मारुगढ़ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 31 दिसंबर को 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुगिरी बापू के तत्वाधान मे ब्रह्मलीन संत झबरसिंह महाराज का पुण्यस्मरण दिवस श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातःकाल से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू होगा। 31 दिसंबर बुधवार को रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा जिसमे राजस्थान के सु प्रशिद्ध भजन सम्राट दिलीप गावेय, मशरूम मंचला एवं सोनू सिसोदिया द्वारा मधुर भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी!पुण्यस्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष पूजा-अर्चना,भजन-कीर्तन, सत्संग एवं संतों के प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। ब्रम्हलीन संत झबरसिंह महाराज के जीवन, उनके तप, त्याग और मानव कल्याण के संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा। आश्रम मे आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा जायेगा!

आश्रम के ममराज पंवार,सुभाष नायक,सुनील नायक,रोहित नायक,अवधेश गौड़,आशीष मिश्रा,माधव नायक,मालिक बामने,वाशु नायक,आदित्य नायक,विकास नायक,शक्ति नायक समस्त आश्रम परिवार द्वारा क्षेत्र के समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर आश्रम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं,वहीं सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाएं संभाली जाएंगी। पुण्यस्मरण दिवस के अवसर पर मारुगढ़ आश्रम में भक्ति, सेवा और सद्भाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

 

*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!