Breaking News in Primes

ट्रक चालक से मारपीट व मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा वेंकटनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0 14

ट्रक चालक से मारपीट व मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा

वेंकटनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

ज्ञानेंद्र पांडेय 8516868379
अनूपपुर।
अनूपपुर जिले में ट्रक चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने की गंभीर घटना का वेंकटनगर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, एसडीओपी सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 15 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 09 बजे, फरियादी रामनरेश यादव (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम कर्री तुलबुल, थाना पसान, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), टाटा कंपनी के ट्रक क्रमांक CG-10-BR-9130 में लकड़ी लोड कर ओ.पी.एम. अमलाई जा रहे थे।
रात्रि करीब 11 बजे वेंकटनगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने ट्रक चालक को नीचे उतारकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत लगभग 6500 रुपये) लूटकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की तत्परता से खुला मामला।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना वेंकटनगर में अपराध क्रमांक 482/25, धारा 296, 126(2), 115(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू के नेतृत्व में साइबर सेल की सहायता से संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों संदेहियों ने अपराध करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
राकेश साहू, पिता बब्बू साहू, उम्र 25 वर्ष
शोभित रौतेल, पिता नानबाबू रौतेल, उम्र 28 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम बलभद्रपुर, थाना जैतपुर, जिला शहडोल (म.प्र.)
आरोपी राकेश साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो कंपनी की HF डिलक्स मोटरसाइकिल एवं लूटा गया रेडमी मोबाइल बरामद किया गया। वहीं आरोपी शोभित रौतेल से मोबाइल की सिम कार्ड जप्त की गई।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अनूपपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया गया।

चौकी प्रभारी की सराहनीय भूमिका।

इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू की सक्रियता, सूझबूझ एवं प्रभावी नेतृत्व सराहनीय रहा। सीमित समय में घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस की कार्यक्षमता और क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा भावना को मजबूती मिली है।
इस कार्रवाई में सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार, आरक्षक 281 सोनू पर्ते, आरक्षक 288 विजय टाटू तथा सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।
वेंकटनगर पुलिस की इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!