Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, किसानों से पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से धान क्रय सुनिश्चित किया जाय

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज धान क्रय केन्द्र, ओसा का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से मण्डी में कुल क्रय केन्द्रों की संख्या, धान की उठान, बोरो की उपलब्धता, किसानों को भुगतान एवं लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद की प्रगति आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसानों से धान क्रय का कार्य पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाय। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। किसानों को धान क्रय का भुगतान निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विचौलियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता कर पॅूछा कि धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, जिस पर किसानों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!