Breaking News in Primes

ग्राहक सेवा केंद्र में सेंध काटकर नगदी व कीमती सामान किए चोरी

0 29

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से मंगलवार रात सेंध काटकर चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। चोर बगल में खड़े ई-रिक्शा की बैट्री भी खोल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज़ कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के अयाजमऊ निवासी विजय सिंह ने चाकवन चौराहे पर एसबीआई की टाइनी शाखा खोल रखी है। मंगलवार की देर शाम वह शाखा बंद करके घर चला गया। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरे का डीवीआर व 11 हजार रुपया नकद उठा ले गए। चोरों ने बगल में खड़े वहीं के निवासी प्रताप के ई-रिक्शा की बैट्री पार कर दी। घटना की जानकारी टाइनी शाखा संचालक को बुधवार की सुबह हुई।

इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है,कि प्राथमिकी दर्ज़ कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!