Breaking News in Primes

कौशांबी पुलिस का बड़ा अभियान—एक ही रात में 28 वारण्टी गिरफ्तार

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

एसपी राजेश कुमार की शून्य–छिद्र घेराव की रणनीति के तहत पुलिस की बड़ी सफलता

कौशाम्बी: वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कौशांबी पुलिस ने बीती रात्रि 29/30 नवम्बर 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर से कुल 28 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया।

जिले के सभी थानों में एक साथ चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन को पहले से तैयार खुफिया इनपुट, कड़ी निगरानी और मजबूत समन्वय का लाभ मिला। पुलिस टीमों ने रातभर दबिशें देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों को पकड़कर कानून के दायरे में लाया।

थानावार गिरफ्तार किए गए वारंटियों की सूची

1- थाना मंझनपुर – 4 अभियुक्त
2- थाना करारी- 5 अभियुक्त
3- थाना पश्चिम सरीरा – 2अभियुक्त
4- थाना महेवाघाट – 1अभियुक्त
5- थाना सराय अकिल – 4 अभियुक्त
6- थाना पिपरी – 2अभियुक्त
7- थाना संदीपन घाट – 4 अभियुक्त
8- थाना कोखराज – 2 अभियुक्त
9- थाना सैनी – 2 अभियुक्त
10- थाना मोहम्मद पुर प‌इंसा- 1 अभियुक्त
11- थाना कड़धाम – 1अभियुक्त

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा”—एसपी

अभियान की सफलता पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व पुलिस टीमों को सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के लिए सराहना दी।

पुलिस का कहना है कि इस अभियान से जिला स्तर पर अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!