Breaking News in Primes

जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में आदिल, दीपक व तन्वी अव्वल

0 48

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

डायट मंझनपुर में गुरुवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता

कौशाम्बी टेढ़ीमोड़ : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य निधि शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में हिंदी भाषा के पठन, लेखन व अंग्रेजी भाषा की स्पेलिंग कौशल पर आधारित प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता पूर्व मे विद्यालय स्तर पर और विकासखंड स्तर पर आयोजित की गई थी। विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया व विकास खंड स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराया गया।
प्राथमिक स्तर पर विकासखंड चायल के प्राथमिक विद्यालय चायल के आदिल अहमद ने प्रथम स्थान , विकासखंड सिराथू के प्राथमिक विद्यालय धर्मुहापुर के राजवीर पटेल द्वितीय स्थान व विकासखंड मूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय चांदीपुर के करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर विकासखंड कौशांबी के दीपक कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवा फतेहपुर ने प्रथम स्थान, विकासखंड मूरतगंज जयदीप पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय काज़ीपुर में द्वितीय स्थान, विकासखंड सिराथू के प्रिंस कुमार यूपीएस रामपुर सोहेला तृतीय स्थान प्राप्त किया । कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक स्तर में विकासखंड कौशांबी के तन्वी उपाध्याय कंपोजिट विद्यालय जाठी ने प्रथम स्थान, विकासखंड चायल अलिबा बेगम कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद में द्वितीय स्थान एवं विकासखंड मूरतगंज दिलीप कंपोजिट विद्यालय पकसराय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय उच्च प्राथमिक स्तर पर विकासखंड सरसवा हिमानी चौरसिया कंपोजिट विद्यालय पुनवार प्रथम स्थान विकासखंड चायल अक्षरा सिंह कंपोजिट विद्यालय कमालपुर ने द्वितीय स्थान एवं विकासखंड नेवादा की नंदिनी निषाद कंपोजिट विद्यालय सेवढ़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संस्थान के समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!