Breaking News in Primes

ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर,एक युवक की मौके पर मौत दूसरा घायल

0 15

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*घटना के बाद ट्रक छोड़कर मौके से फरार चालक की तलाश कर रही है पुलिस*

कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी,हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से भेजकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।वही हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जितेन्द्र कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र कामता प्रसाद और सूबेदार पुत्र राम आधीन निवासी जवई बिगरहा थाना पिपरी से गुरुवार को बाइक से दावत खाने अपने रिश्तेदारी करारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव गये हुए थे,दावत खाकर वापसी के दौरान जैसे ही बाइक सवार म्योहर गांव के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद जितेंद्र ट्रक के नीचे आ गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया,जिससे उसकी मौके पर ही दर्शन7मौत हो गई,वही सूबेदार गंभीर घायल हो गया।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!