Breaking News in Primes

ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं जन्म जयंती मनाई* *पूर्व मंत्री प्रमोद भाया की जीत का मनाया जश्न* लोकेशन भवानीमंडी

0 28

*ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं जन्म जयंती मनाई*
*पूर्व मंत्री प्रमोद भाया की जीत का मनाया जश्न*
लोकेशन भवानीमंडी
जिला झालावाड़ राजस्थान
ब्लॉक संवादाता ओम सोनी
ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी
भवानी मंडी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं जन्म जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित कि गई जिसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय अस्तोलिया ने पंडित नेहरू की जीवनी पर अपने उद्बोधन दिए।
देश की आजादी के संघर्ष में पंडित नेहरू ने अपना विशेष योगदान दिया, स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने कई सालों कि जेल भी काटी, काफी धनाढ्य परिवार से होने के बाद भी उन्होंने देश की आजादी के लिए काफी संघर्ष किया, प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने हरीत क्रांति की शुरुआत की कई नहरें, बांध बनवाए। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंता उप चुनाव में पूर्व मंत्री प्रमोद भाया कि जीत पर कार्यालय के सामने आतीश बाजी की। इस अवसर पर उपस्थित, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय,अस्तोलिया नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, वरिष्ठ पार्षद हरीश राठौर, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख़्तर अली, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, पूर्व पार्षद राम गोपाल पाटीदार, पार्षद राम बेरवा, राजेश कुमार, ब्लाक महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, वरिष्ठ नेता विजय नाहर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ विकास पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश कहार,नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव प्रबल जैन,सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश चांवला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीरु लाल मेघवाल, गुराडिया माना नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, सेवादल ब्लाक उपाध्यक्ष भेरु लाल चौधरी, नगर सचिव लखन बैरागी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र बैरवा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतिश पोरवाल, सेवादल उपाध्यक्ष शितल जैन, कांग्रेस नेता केलाश चंद्र सोलंकी, रोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
*फोटो :~ पंडित नेहरू जी की जयंती मनाते और जीत का जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!