News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी/भरवारी: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आंबेडकर भवन’ में शनिवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी, अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने महिला सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया।
शासन के निर्देश के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु संचालित मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिला सफाई मित्रों,मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सफाई कर्मियों का सम्मान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आंबेडकर भवन’ में महिला सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी,अधिशासी अधिकारी रामसिंह व स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर रोशनी देवी ने संयुक्त रूप से निकाय क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। कहा कि आज के समय में नारी ही देश की शक्ति है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ रही नारियों का उत्साहवर्धन करें। इस दौरान लेखा लिपिक बबलू गौतम, सभासद शादाब सिद्दीकी, नगर कर्मी महेंद्र, अखिलेश सहित अन्य कई कर्मी मौजूद रहे।