Breaking News in Primes

व्यापारियों को बेहतरीन व्यवस्था का नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

0 25

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*नगर पालिका में आयोजित हुई व्यापार मंडल की बैठक*

कौशाम्बी: मंझनपुर नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज (फौजी) ने बैठक में आये हुए व्यापारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना है।
मंझनपुर व्यापार मंडल की बैठक की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज (फौजी) ने किया है। व्यापारियों ने जल निकासी, जाम व पार्किंग की समस्या का मुद्दा उठाया। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने अफसरों को तत्काल बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि जल्द यातायात, जाम, नाली, सड़क, पेयजल की बेहतरीन आपूर्ति किया जाएगा। साथ ही जल्द अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी शासन को अवगत कराकर दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके पर ईओ प्रतिभा सिंह, जेई ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय गुप्ता, अंशुल केसरवानी, प्रधान वर्मा, विजय तिवारी, गुड्डू सरोज, दिनेश, विजय पांडेय आदि लोग मौजूद रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!