Breaking News in Primes

मंझनपुर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

0 26

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

मंझनपुर/कौशाम्बी: मंझनपुर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि 2 जुलाई को थाना मंझनपुर पर मनोज कुमार पुत्र शिव मंगल प्रजापति निवासी कुलौली थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि 30 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर में सेंध काटकर चोरी किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 177/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 15.07.25 को मनीष सिंह पुत्र गणेश प्रसाद निवासी सैबसा टेनशाह अलमाबाद थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा द्वारा सूचना दि गयी कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर गहना व 315 बोर रायफल के कारतूस व नकदी चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 305 (क) / 331 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा टीमों का गठन कर चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 वांछित अभियुक्तों 1. गिरीश कुमार पुत्र रतई सरोज 2. पृथ्वीलाल पुत्र स्वामी सरोज निवासीगण ग्राम बैसकाटी थाना करारी जिला कौशाम्बी को देवीदयाल पुरवा पालिटेक्निक विद्यालय के बगल से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर (बरामद कारतूस 199/2025 धारा 305 (क) / 331 (4) बीएनएस से सम्बन्धित) व 9000/-रुपये बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक माह पूर्व ग्राम सैबसा व ग्राम कुलौली में सोने चांदी के आभूषण व नगदी रुपये चोरी किये थे। हम लोगों नें आने जाने वाले राहगीरो को सोने चांदी के आभूषण बेच दिये थे। हम लोग चोरी करके अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!