Breaking News in Primes

सेवानिवृत्त फौजी का सामान चोरी कर किराया वसूला, आरोपी पिंटू साहू गिरफ्तार

0 12

 

सेवानिवृत्त फौजी का सामान चोरी कर किराया वसूला, आरोपी पिंटू साहू गिरफ्तार

 

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया, जुलाई 2025।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी सेवानिवृत्त भारतीय सेवा के कर्मी विनोद सिंह, जो कि वर्तमान में जनपद कोरिया में निवासरत थे, उनके साथ ठगी और चोरी की गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार

विनोद सिंह ने दिसंबर 2024 में पिंटू साहू, जो कि वर्तमान मे जनपद सदस्य हैं, के मकान को ₹5500 मासिक किराया और ₹50000 पगड़ी पर लिया था।

 

कुछ समय बाद, उनकी पत्नी की गंभीर तबीयत खराब हो गई थीऔर उन्हें उपचार हेतु फतेहपुर युपि जाना पड़ा क्योंकि उनकी पत्नी कैंसर के मैरिज हो गई थी और बाद में कैंसर के बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, अप्रैल 2025 में उनकी पत्नी का निधन हो गया। अंतिम क्रियाकर्म पूर्ण कर वे जून 2025 में वापस कोरिया लौटे तो देखा कि उनके किराए के मकान में रखे सामान को चोरी कर पिंटू साहू ने अपने कब्जे में ले लिया है।

 

इसके अतिरिक्त

साहू ने अपने मकान को किसी अन्य को बेच दिया और फिर भी विनोद सिंह से किराया वसूलता रहा। जब यह मामला सामने आया, तो विनोद सिंह ने थाना पटना में लिखित शिकायत किया

जिसे कोरिया कप्तान के निर्देश में थाना प्रभारी पटना राजेश तिवारी ने अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया पटना पुलिस ने जांच के दौरान आप को सही पाया और आरोपी पिंटू साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे 15 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैकुंठपुर भेज दिया।

 

इसके अलावा, आरोपी पिंटू साहू ने फौजी से ₹50,000 की अतिरिक्त राशि भी बिना किसी वैध कारण के वसूल की थी। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और इस धोखाधड़ी में और कौन कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!