Breaking News in Primes

खरगोन पुलिस ने किया 02 नाबालिग बालिकाओ को किया दस्तायाब

0 31

जिला खरगोन

*खरगोन पुलिस ने किया 02 नाबालिग बालिकाओ को किया दस्तायाब*

 

खरगोन जिले से

 

 

• *पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली गुम बलिकाएँ*

• *बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया*

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

 

इसी क्रम में दिनांक 11.06.25 को थाना ऊन पर फरियादी निवासी बनिहार कैली ने अपनी नाबालिक बालिका की गुम होने की सूचना दी थी, जिसपर थाना ऊन पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को सकुशल दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने मे थाना प्रभारी थाना ऊन निरीक्षक श्री अमरसिंह बिलवार, सउनि प्रमोद वर्मा, मप्रआर.726 लीला वास्कले का विशेष योगदान रहा ।

 

वही थाना बडवाह पर भी अपराध क्रमांक 335/25 धारा 137(2) BNS में गुम हुई नाबालिग बालिका को थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलरामसिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना बडवाह ने सकुशल दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!