Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा

0 13

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा एन0आई0सी0 सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के कानूगों के पास लम्बित पत्रावलियों को निस्तारित कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वादित वरासत की पत्रावलियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी तहसीलदार अपने-अपने स्तर के लम्बित पत्रावलियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य पालन तालाबों के पट्टों के विज्ञापन कराये जाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध ढंग से संचालित ईट भट्ठों एवं अवैध आरा मशीनों को जॉच कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्हांने कहा कि कृषक दुर्घना बीमा में बचे हुए लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं से बात करते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखकर उनका निस्तारण करें, किसी भी स्तर पर शिकायतों को लम्बित न रहने दें एवं शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लें।
इस अवसर पर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री प्रबुद्ध सिंह, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट के राजस्व कर्मचारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!