Breaking News in Primes

Police news::विभागीय जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश जारी।

आपराधिक प्रकरण एवं विभागीय जाँच में संलिप्त अधिकारियों की थानों में पदस्थापना देखिए आदेश 

0 165

Police news::विभागीय जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश जारी।

 

आपराधिक प्रकरण एवं विभागीय जाँच में संलिप्त अधिकारियों की थानों में पदस्थापना देखिए आदेश

Bhopal::पुलिस आयुक्त (इन्दौर/भोपाल) समस्त पुलिस अधीक्षक (रेल सहित)

 

आपराधिक प्रकरण एवं विभागीय जाँच में संलिप्त अधिकारियों की थानों में पदस्थापना के संबंध में

 

उपरोक्त विषयान्तर्गत संदर्भित पुलिस मुख्यालय परिपत्र जिसमें आपराधिक प्रकरण एवं विभागीय जॉच में संलिप्त अधिकारियों की थानों में पदस्थापना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये थे किन्तु देखने में यह आया है कि इकाईयों द्वारा उक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है।

 

इस संबंध में आपको पुनः निर्देशित किया जाता है कि जिन पुलिस कर्मियो के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित है (दुर्घटना प्रकरण को छोड़कर) तथा जिन पुलिस कर्मियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों पर विभागीय जॉच लंबित है उन्हें पुलिस थानों, क्राईम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में कार्य हेतु तैनात नहीं किया जावेगा ।

 

अतः आपकी इकाई में जो भी उपरोक्त श्रेणी के पुलिसकर्मी हो उनके बारे में आवश्यक कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) को ई-मेल aig_admin2@mppolice.gov.in पर प्रेषित करें तथा भविष्य में भी उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। (पुलिस महानिदेशक द्वारा अनुमोदित)

 

(आदर्श कटियार) विशेष महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल

 

प्रतिलिपिः-सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। कं०-पुमु/3/कार्मिक/1577/2025

 

1. समस्त जोनल पुलिस महानिरीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज।

 

विशेष महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!