Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री कृषक दुर्गघटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को वितरण किया गया धनराशि

0 19

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

तीनों तहसीलों को मिलाकर 130 लाभार्थियों को पाँच-पाँच लाख रू० का वितरण किया चेक

कौशाम्बी: मुख्यमंत्री कृषक दुर्गघटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि वितरण का मुख्य कार्यक्रम अम्बेडकर नगर में आयोजित किया गया जहॉ मा0 मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया गया जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर के उदयन सभागार में किया गया। इसके उपरान्त इसी सभागार में मुख्यमंत्री कृ०दृ०क० योजना के अन्तर्गत इनकी गरिमामयी उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौय पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर दिवाकर, के द्वारा मुख्यमंत्री कृ०दृ०क० योजनान्तर्गत मंझनपुर के 28 लाभार्थियों को मु० पाँच-पाँच लाख रू० का चेक वितरण किया गया। तथा साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कृ०दृ०क० योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी, तथा समस्त अधीनस्थ कर्मचारियों को अवशेष लाभार्थियों को जल्द से जल्द भुगतान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तरह तीनों तहसीलों को मिलाकर 130 लाभार्थियों को मु० पाँच-पाँच लाख रू० का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी, प्रभारी अधिकारी भूलेख श्री अजेन्द्र सिंह, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!