Breaking News in Primes

फरियाद सुनाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता।

विधवा महिला ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर मारपीट करने का लगाया आरोप ।

0 20

फरियाद सुनाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता।

 

विधवा महिला ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर मारपीट करने का लगाया आरोप ।

 

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को दिए जांच कार्यवाही के निर्देश।

 

सीधी/रामपुर नैकिन

 

जिले के थाना रामपुर नैकिन के अन्तर्गत गत ग्राम कपुरी कोठार में अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ रह रही अकेली विधवा महिला के साथ विगत दिनों कुछ लोगों व्दारा अमानवीय कृत्य किया गया था। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी पिपरांव में किये जाने के बाद भी जब पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद सुनाई और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को विधवा महिला के साथ हुई घटना की विस्तार से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाही करने निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा करते हुए पीड़िता बेबा अर्चना मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विस्तार से मेरी बातों को सुना और थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रामबिहारी पाण्डेय काफी दिनों से मुझे गंदी नजर से देखता था और मुझको अश्लील गाली देता था। जबकि रामबिहारी पाण्डेय को ना तो मैं पहचानती थी और नहीं उनसे कोई वास्ता था। 17 मई को रात 8 बजे जब मैं मंदिर गई तो मुझे अश्लील गाली देने लगा, जब मैं विरोध की तो अपने साथी अनुरूद्ध मिश्र, बसंत व्दिवेदी, सीताराम पाण्डेय, हनुमान प्रसाद मिश्र के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट मेरे व्दारा पुलिस चौकी पिपरांव में दर्ज कराई पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने बताया कि जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक मैं चुप नहीं बैठूंगी। भले ही मैं अकेली हूं और मेरे पास धन दौलत नहीं है फिर भी मैं अपनी इज्जत पर हाथ डालने बालों से कड़ा मुकाबला करने को तैयार हूं और जब तक तन में जान है तब तक पीछे नहीं हटूंगी और अपना हक लेकर रहूंगी।

*आरोपी को बचाने में जुटे हनुमान प्रसाद मिश्र*

विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी अनुरूद्ध मिश्र व अन्य को बचाने के लिए हनुमान प्रसाद मिश्र तरह तरह का षणयंत्र रच रहा है और सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के चौखट में पहुंच कर अपने आरोपी पुत्र को बचाने में लगा है। हनुमान प्रसाद मिश्र अपनी पैतृक संपत्ति को हड़पने के लिए अपनी भयाहू विधवा महिला को गांव से भगाने के लिए पहले प्रताड़ित किया और बिजली, पानी बंद किया और जब उससे काम नहीं बना तो किराये के गुण्डो को हनुमान मंदिर बुलाकर विधवा महिला के साथ मारपीट कराई और उसके बाद स्वयं अपने पुत्र के साथ अपनी भयाहू के घर में घुसकर अपमानित किया, अश्लील गाली दी, मारपीट करने की कोशिश की और अब अपने और अपने पुत्र के कृत्यों में पर्दा डालने और पुलिस से बचाने के लिए तरह तरह का जतन कर रहा है।

 

*इनका कहना है*

विधवा महिला अर्चना मिश्र की शिकायत पर पुलिस व्दारा गंभीरता से जांच की जा रही है। मैं स्वयं स्थल में जा कर मुआयना कर फरियादियां से मिला और उसकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उक्त मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य पाये जायेगें उसके तहत आरोपियों पर शक्त कार्यवाही की जायेगी।

हिमांशु तिवारी थाना प्रभारी रामपुर नैकिन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!