Breaking News in Primes

मरणोपरांत किया नेत्रदान …. चार लोगों को रोशनी देगा

0 90

लोकेशन धामनोद

 

मरणोपरांत किया नेत्रदान …. चार लोगों को रोशनी देगा

 

धामनोद। गुलझरा के रहने वाले मुकेश शर्मा की धर्म पत्नी मालती शर्मा का निधन गुरुवार को हो गया जिनके मरणोपरांत उनके नेत्रदान कराए गए। समाज से जुड़े देवेंद्र मलतारे ने लायंस क्लब के सोनू गांधी को जानकारी दी और परिवार द्वारा नेत्रदान की इच्छा जाहिर की जिस पर गांधी ने रोटरी क्लब के नेत्रदान देहदान प्रभारी प्रकाश राठौड़ से संपर्क किया।जिसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निलेश जायसवाल नर्सिंग स्टाफ रितु सावंत,वार्ड बाय राजेश केवट को साथ ले जाकर निवास पर ही नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई और निकाले कॉर्निया को आई बैंक एम के इंटरनेशनल इंदौर भेजे गए। रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष छाबड़ा ने शर्मा परिवार को ऐसे दुःख की घड़ी में भी इस नेत्रदान महादान के लिए धन्यवाद दिया और सभी की उपस्थिति में प्रमाण पत्र दिया गया।डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा नेत्रदान करने पर चार व्यक्तियों को जीवन मैं रौशनी प्राप्त होती है मृत व्यक्ति के चेहरे पर किसी प्रकार का बदलाव नहीं होता है कार्निया निकालने के पश्चात एक आर्टिफिशियल कार्निया कवर आँखों पर लगाकर आंखें बंद कर दी जाती है। रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष छाबड़ा,दुर्गेश दाबड,नेत्रदान प्रभारी प्रकाश राठौड़,लायंस क्लब के सोनू गांधी,देवेंद्र मलतारे,महेंद्र यादव सहित शर्मा परिवार के सदस्य आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि नेत्रदान के प्रति अब लगातार जागरूकता बढ़ रही है।सामाजिक संगठन लगातार इसके लिए कार्य कर रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!