Breaking News in Primes

नगर पालिका अध्यक्ष पति पर आउटसोर्सिंग में वसूली की आरोप

0 28

News By- नितिन केसरवानी

चेयरमैन पति का भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष को धमकाने का ऑडियो वायरल

कौशाम्बी। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद भरवारी अध्यक्ष पति पर आउटसोर्सिंग में उसूली सहित कई  आरोप लगाए है। मंडल अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस व जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कारवाई की मांग किया है। साथ ही चेयरमैन पति का भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष को धमकाने का भी ऑडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रही है।

करारी मंडल के भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष लाल जी मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष व कोखराज कोतवाली में भरवारी चेयरमैन पति के खिलाफ अवैध वसूली व जान से मारने सहित शिकायत पत्र दिया है। आरोप है कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति ने आउटसोर्सिंग में भर्ती करवाने के लिए 5 लाख रुपये लिया था। इसके बावजूद भी पैसा देने वाले लोगों की आउटसोर्सिंग में भर्ती नहीं हो सकी है।

इससे लोग लगातार अपना पैसा वापस मांग रहें थे। लाल जी का कहना है कि उन्होंने भी चेयरमैन पति से पैसे वापस करने के लिए कई बार कहा था। इससे खफा चेयरमैन पति उनको उनको लगातार धमका रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष को धमकाने का ऑडियो भी शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। चेयरमैन पति ने सभी अरोपों को निराधार बताया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!