Breaking News in Primes

सिकंदरा में गाजी मियां की मजार और मेले को बंद करवाने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0 49

News By- नितिन केसरवानी

प्रयागराज: आज महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच ने सिकंदरा प्रयागराज में स्थित गाजी मियां के मजार को हटाने और गाजी मियां के नाम पर लगने वाले साप्ताहिक मेल को अस्थाई रूप से बंद करने हेतु प्रयागराज जिला अधिकारी एवं प्रयागराज पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया और वार्ता में उपरोक्त मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि तीर्थराज प्रयागराज की पवित्र भूमि बहरिया के सिकंदरा में विदेशी आक्रांता मोहम्मद गजनवी के रिश्तेदार एवं क्रूर हिंदू संस्कृति विध्वंसक लाखों हिंदुओं को मारकर गाजी की उपाधि पाने वाला सेनापति सैयद सालार गाजी के नाम पर गाजी मियां नमक अवैध मजार बनाई गई है,

जबकि सिकंदरा से सैयद सालार गाजी उर्फ गाजी मियां का ना तो कोई ऐतिहासिक ना साहित्यिक नाता रहा है फिर भी वहां वक्फ बोर्ड द्वारा जमीन कब्जा करने के इरादे उसे स्थान पर पहले से उपस्थित बड़े पूर्वक परिहार और सती की मंदिर को षड्यंत्र पूर्ण तरीके से मजार में तब्दील कर बगल में गाजी मियां की मजार बनाकर हिंदुओं का धर्मांतरण, अवैध झाड़ फूंक के नाम पर धन वसूली, महिलाओं के साथ अभद्रता, हिंदुओं की जमीन पर अवैध कब्जा आदि किया जाता है यह सब देखकर हिंदुओं में भारी आक्रोश बढ़ गया है जिससे सभी हिंदू आंदोलन रात हो गए हैं आक्रोशित हिंदुओं ने अपनी आंदोलन समिति महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच की ओर से आज जिलाधिकारी प्रयागराज और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर हिंदुओं ने मांग रखी , कि जल्द से जल्द वहां से मजार हटाई जाए मेल बंद हो वहां शिवजी ,सती और बड़े पुरख परिहार जी की मंदिर बनाकर पूजा हो और जिस सैयद सालार गाजी उर्फ गाजी मियां को महाराजा सुहेलदेव ने मारा था , उन्हीं के नाम पर वहां पर एक महाराजा सुहेलदेव सम्मान पार्क पार्क बनाया जाए।

समिति की तरफ से  मनेंद्र प्रताप सिंह जी, दीपक जी, यशवंत प्रताप सिंह जी, पवन पांडे जी ,राकेश पांडे जी,स्वामी जी,रोहित पांडे जी,विनय जी,राजकुमार जी ,मनीष जी,  कमला प्रसाद जी, संदीप जी,के साथ प्रियांशु जी अंकित जी मनीष जी नीरज जी युवराज जी रमेश जी  अन्य   सैकड़ो हिंदुओं के साथ में पहुंचकर ज्ञापन दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!