मां की स्मृति में पूर्व सरपंच ने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में भेंट किए एक लाख तेरह हजार रुपए 
राजू पटेल कसरावद (खरगोन)
ग्राम बालसमुद की स्व रामकुवर बाई पति स्व बेचर जी पटेल (पाटीदार) के पांच दिवसीय शोक निवारण बैठक में चंद्रशेखर जैन,सुजीत पाटीदार,राजेंद्र पाटीदार कोषाध्यक्ष उमियाधाम सेवा ट्रस्ट ने शब्दांजलि अर्पित कर दिवंगत का गुणानुवाद किया ,पश्चात पटेल साकरिया परिवार के उनके बड़े सुपुत्र पूर्व सरपंच कमलेश पटेल ने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को एक लाख तेरह हजार रुपए की दान राशि का समर्पण किया । दान की कड़ी में 5100/रुपए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालसमुद,₹2100/ श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर बालसमुद, ,₹5100/श्री हनुमान मंदिर पुनर्निर्माण समिती /,₹5100/श्री मां रेवा गोशाला बलगांव , ₹5100/श्री नर्मदा परिक्रमा कुटीर ढालखेड़ा ,₹ 5100/श्री कुनबी पटेल धर्मशाला बालसमुद, ₹5100/ श्री लाल माटी गोशाला निमरानी,₹15000/ श्री उमिया कन्या छात्रावास में कन्या भोज हेतु ,₹5100/ श्री राम मंदिर बालसमुद ,₹5100/श्री अंबिका देवीजी मंदिर धामनोद , ₹5100/श्री उमिया माताजी सेवा ट्रस्ट करोंडिया,₹51000/ श्री पाटीदार समाज संगठन धर्मशाला बालसमुद में आवश्यक बर्तन ( पंखे , मिक्शर, पानी के डिब्बे , तोल कांटा , गादी )कुल एक लाख तेरह हजार रुपए की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई । पगड़ी ,अन्नदान शोक सभा में स्वजनो के साथ कई समाज के क्षेत्रीय जन मोजूद थे ।।