Breaking News in Primes

कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित: पीएम मोदी

0 26

कैंसर-अस्पताल-का-भूमिपूजन,-दो-दिन-मध्य-प्रदेश-के-विकास-को-समर्पित:-पीएम-मोदी

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। इसके पहले उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित रहेंगे। इसी कड़ी में दोपहर 2 बजे छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखूंगा। वहीं 24 फरवरी को भोपाल में सुबह करीब 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी शुभारंभ करूंगा। पीएम मोदी पहले दिन छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमिपूजन करेंगे। शाम को भोपाल लौटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ संवाद करेंगे। रात्रि विश्राम राजभवन में रहेगा। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे। वह यहां देश-विदेश के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी डेढ़ घंटे रहेंगे।

कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री रविवार को खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से छतरपुर जिले के गढ़ा पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद 218 करोड़ रुपये की लागत से श्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमि-पूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके निर्माण में 36 माह लगेंगे।

गरीब कैंसर रोगियों का निश्शुल्क इलाज
पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को निश्शुल्क उपचार किया जाएगा। शाम को भोपाल लोटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों से संवाद करेंगे।

राजभवन में रात्रि विश्राम
उनका रात्रि विश्राम राजभवन स्थित प्रेसिडेंट सुइट में होगा। सोमवार को सुबह 10 बजे मानव संग्रहालय परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करके साढ़े 11 बजे प्रस्थान करेंगे। मंगलवार को समिट के समापन सत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भाग लेंगे।

दो माह में दूसरी बार प्रधानमंत्री का बुंदेलखंड में आगमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो माह के भीतर बुंदेलखंड में दूसरी बार आगमन हो रहा है। इसके पहले वे 25 दिसंबर 2024 को 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना की भूमिपूजन करने आए थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!