Breaking News in Primes

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ 23 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा आयोजन शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक- उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल परिसर का किया लोकार्पण

0 80

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ

23 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा आयोजन

शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक- उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल परिसर का किया लोकार्पण

शिव शर्मा शिवरीनारायण

जांजगीर-चांपा 23 फरवरी 2025/ माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ आज महंत लाल दास महाविद्यालय स्थित मैदान में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सरस्वती माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उद्बोधन में कहा कि त्रिवेणी संगम पर बसा शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। शिवरीनारायण की प्रसिद्धि प्राचीन काल से चली आ रही है इस मेले की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में हैं। हमारा शिवरीनारायण आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं, ये पवित्र धाम हैं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता बहुत ही गौरवशाली रही हैं। वेद पुराण व प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ का उल्लेख मिलता है। छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक, आध्यात्मिक व पौराणिक रूप से समृद्ध रही है इसमें शिवरीनारायण का महत्वपूर्ण स्थान है। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है यहाँ लगने वाला माघ पूर्णिमा का मेला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को माघी मेला की शुभकामनाएं दी। शिवरीनारायण महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शिवरीनारायण के प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल परिसर का लोकार्पण किया।शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नी लाल साहू, श्री गुलाब सिंह चंदेल, इंजी. रवि पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत, श्री अमर सुलतानिया, श्री प्रशांत ठाकुर, श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!