Breaking News in Primes

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ी को दी बधाई

0 16

खेल-एवं-युवा-कल्याण-मंत्री-सारंग-ने-सभी-पदक-विजेता-खिलाड़ी-को-दी-बधाई

भोपाल
मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। राज्य की पुरुष बास्केटबॉल 3×3 टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, स्लालोम प्रतियोगिता में पल्लवी जगताप ने रजत पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश की पदक तालिका को और मजबूत किया। अब तक मध्यप्रदेश ने 11 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 23 पदक जीतकर मैडल टैली में शीर्ष 5 में अपनी जगह सुनिश्चित की।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी बास्केटबॉल टीम, प्रशिक्षकों, सपोर्ट स्टाफ और मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ को बधाई दी। उन्होंने कल के मुकाबलों के लिए रोइंग और स्लालोम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंहऔर संचालक खेल रवि कुमार गुप्ताने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मध्यप्रदेश की पुरुष बास्केटबॉल 3×3 टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में केरल को 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह पहला अवसर है जब राज्य की टीम ने किसी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

पदक विजेता पुरुष टीम में सोन कुमार शर्मा, तुषल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और ब्रिजेश तिवारी शामिल हुए। महिला वर्ग में भी मध्यप्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और तमिलनाडु की टीम को 14-12 से हराकर कांस्य पदक जीता। पदक विजेता महिला टीम मेंखुशी पाल सिंह, मोना गोस्वामी, रिया प्रमोद खुंगाड्कर और याशिका सिंघ्गल शामिल हुई।

C1 वीमेन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की पल्लवी जगताप ने 673.426 सेकंड में रेस पूरी कर रजत पदक अर्जित किया। जबकि स्वर्ण:उत्तराखंड की रीना सेन (319.262 सेकंड) और कांस्य:आंध्र प्रदेश की दोड्डी चेतना भगवती (683.154 सेकंड) ने हासिल किया।

महिला हॉकी:मध्य प्रदेश की टीम ने पहले मुकाबले में कर्नाटक को 4-1 से हराया। पुरुष हॉकी:मध्य प्रदेश और मणिपुर का मुकाबला 3-3 के स्कोर के साथ ड्रॉ हुआ।

रोइंग में पुरुष क्वाड्रूपल व्यक्तिगत मुकाबले में मध्य प्रदेश के सुशिल ने फाइनल में जगह बनाई।

बॉक्सिंग में विमेंस लाइट फ्लाई (52 किग्रा):मलिका कुलबीर सिंह (म.प्र.) ने महाराष्ट्र की अंजलि को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विमेंस फेदर वेट (57 किग्रा):माही अमरनाथ लंबा (म.प्र.) ने चंडीगढ़ की आरती को 5-0 से पराजित किया। मेंस हैवी वेट (92 किग्रा):पारस (म.प्र.) ने चंडीगढ़ के सावन को 5-1 से हराया। विमेन वेल्टर वेट (66 किग्रा):मध्य प्रदेश की मंजू शांतिलाल बामोरिया उत्तराखंड की काजल से 4-1 से हारकर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं।

मध्य प्रदेश के खिलाड़ी कल ताइक्वांडो, रोइंग, कयाकिंग, कैनोइंग, स्लालोम, बॉक्सिंग, हॉकी और शूटिंग में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। रोइंग:मध्य प्रदेश के खिलाड़ी 9 इवेंट्स में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। स्लालोम: 2 इवेंट्स में स्वर्ण पदक की दावेदारी। शूटिंग:राइफल 50 मीटर 3 पोजीशन में क्वालिफिकेशन मुकाबले होंगे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!