Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए अधिकारि

0 9

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-प्रयागराज-महाकुंभ-जाने-वाले-श्रद्धालुओं-की-हरसंभव-सहायता-के-लिए-अधिकारि

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान से प्रयागराज की घटना के संदर्भ में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा रीवा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सीमा से लगे सभी जिलों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर सहित उपयुक्त व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम से काम लेने और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में सुगम व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने वाले स्वयंसेवी तथा सामाजिक संगठनों, सरपंचों, स्थानीय नागरिकों, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन अत्यंत दुखी है। इस दुर्घटना में मध्यप्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु की पुष्टि हुई है। तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार जिला प्रशासन द्वारा शोकाकुल परिवार की हरसंभव मदद की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!