Breaking News in Primes

रीवा मार्ग से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में प्रशासन पूरी तत्परता से कार्यरत : उप मुख्य

0 21

रीवा-मार्ग-से-प्रयागराज-जा-रहे-श्रद्धालुओं-की-सेवा-में-प्रशासन-पूरी-तत्परता-से-कार्यरत-:-उप-मुख्य

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रयागराज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रीवा मार्ग से प्रयागराज जा रहे सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सेवा में पूरी तत्परता से कार्यरत है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान यात्रा के दौरान लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संदर्भ में उनसे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं सामान्य जनों के सहयोग से व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इस स्थिति को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की हर समस्या का समाधान करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा है कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन से सीधे संपर्क में हैं और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!