Breaking News in Primes

कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसे का जोर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष – विधायक भईयालाल राजवाड़े

0 18

*कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसे का जोर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष – विधायक भईयालाल राजवाड़े*

 

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त असंतोष, नेतृत्व में ऊहापोह और परिवारवाद के चलते हो रही बगावत विधायक भईया लाल राजवाड़े का कटाक्ष*

 

*”अपनी ही पार्टी के चंदन यादव को 7 लाख रुपए देने का खुलासा कर टिकटों की खरीदी-बिक्री का आरोप लगाने वाले विनय जायसवाल बताएँ कि उनका निष्कासन कितने रुपए में रद्द हुआ और महापौर की टिकट कितने रुपए में मिली है?”*

 

दैनिक

प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

*कोरिया* छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक बैकुंठपुर भईया लाल राजवाड़े ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त असंतोष, नेतृत्व में ऊहापोह और परिवारवाद के चलते हो रही बगावत पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसा चल रहा है। कांग्रेस के वर्तमान महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। श्री राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद इस कदर हावी हो गया है कि राजधानी रायपुर में पहले महापौर व सभापति प्रमोद दुबे रहे और अब उनकी पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार पूर्व में किरणमयी नायक महापौर रहीं और अब उनके देवर प्रमोद नायक को बिलासपुर से टिकट दी गई है। निवृत्तमान महापौर एजाज ढेबर और उनकी पत्नी को अलग-अलग वार्ड से उम्मीदवार बनाया गया है। पहले चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल महापौर थीं और अब विनय जायसवाल महापौर पद के उम्मीदवार हैं।

 

प्रदेश के पूर्व मंत्री व वर्तमान बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने चिरमिरी में महापौर पद के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मचे घमासान, असंतोष और बगावत की खबरों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि यह केवल चिरमिरी ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश में यही स्थिति है जिसके मायने आईने की तरह साफ नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस की हालत राजनीतिक तौर पर दयनीय हो चली है और कांग्रेस अपने ही बोझ से दबी जा रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी से महापौर प्रत्याशी बनाए गए विनय जायसवाल वही पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेता चंदन यादव को 7 लाख रुपए देने का खुलासा किया था और अपनी पार्टी पर टिकटों की खरीदी बिक्री का आरोप लगाया था। इस खुलासे के बाद जायसवाल निष्कासित कर दिए गए थे। श्री राजवाड़े ने कहा कि अब विनय जायसवाल को बताना चाहिए कि उनका निष्कासन कितने रुपए में रद्द हुआ और उन्हें टिकट कितने रुपए में मिली है? श्री राजवाड़े ने कहा कि विनय जायसवाल पिछली कांग्रेस सरकार में विधायक रहते पूरी तरह से नाकाम साबित हुए, इसीलिए उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दी गई थी और अब उन्हें बड़ी रकम देकर महापौर की टिकट दे दी गई है। जनता यह बात अच्छी तरीके से जानती है कि पैसे के दम पर राजनीति करने वाले ऐसे लोग जनता के सेवक कभी नहीं हो सकते। विनय जायसवाल को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में बहुत नाराजगी सामने आ रही है और कांग्रेस के कई लोगों ने चुनाव बहिष्कार तक का ऐलान कर दिया है। कई लोगों ने पार्टी भी छोड़ दी है। प्रदेश में हर जगह कांग्रेस का यही हाल है। इसीलिए कांग्रेस सन्निपात के दौर से गुजर रही है और हालात साफ कर रहे हैं कि कांग्रेस हर जगह बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!