Breaking News in Primes

शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमरी मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

0 116

शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमरी मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

 

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमरी के भारत रत्न डा एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड योग समिति अध्यक्ष चंद्र कुमार तारण व शिक्षक नेता संजीव रघुवंशी थे वही विशेष अतिथि के रूप मे नाडी वैद्य निहाल सिंह , मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला महामंत्री विनोद श्रीवास्तव व पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फेरन सिंह लोधी थे । इस अवसर पर जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा 2025 माध्यमिक विद्यालय स्तर

जेएस के नौघई मे कामयाब हुऐ बच्चो आर्यन सेन , आदर्श लोधी , ऋषिराज लोधी , अंश लोधी को विशेष रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया ।कार्यक्रम मे 28 बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल , कलम देकर सम्मानित किया गया। वही सभी उपस्थित गणमान्य नागरिको ने गांव गांव घर घर योग की अलख जगाने

के लिऐ पतंजलि समिति जिला विदिशा व विकास खंड समिति अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार कवि लेखक एडवोकेट चंद्र कुमार तारण का शाल श्रीफल व पुष्प मालाऔ से स्वागत सम्मान, साथ ही निःशुल्क निःस्वार्थ भाव से अ साक्षर ग्रामीण जनो को शिक्षित करने के लिऐ अक्षर साथी सलोनी पंथी का पुष्प गुच्छ कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे परीक्षाफल के अलावा अधिकतम उपस्थिति, चैक लिस्ट परफोरमेंस, वेल ड्रेस विद्यार्थी, कक्षा हेड विद्यार्थी, कबड्डी , खोखो, बालिका क्रिकेट टीम, बाल कैबिनेट, शत प्रतिशत उपस्थित विद्यार्थी, अनुशासन प्रिय विद्यार्थी, गर्ल आफ द मैच , गर्ल आफ द सीरिज, बेस्ट प्लेयर , कक्षा 5,6,7 मे प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी के , दौड , लंबी कूद, ऊंची कूद , साइकिल रेस , योग मे खडे होकर किए जाने वाले आसन , बैठकर किए जाने वाले आसन, पेट के बल आसन , पीठ के बल आसन,

प्राणायाम, ऊ कार जाप ब्रम्हनाद , श्वसन क्रियाओं के पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियो ने स्कूल को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी, तथा बच्चों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन योग गुरू सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने किया जबकि आभार मानसी राजपूत द्वारा व्यक्त किया गया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!