Breaking News in Primes

जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा की तैयारियों को लेकर बोरावां में कार्यकर्ताओं की सोमवार को होगी बैठक

0 40

महू में आयोजित जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा की तैयारियों को लेकर बोरावां में कार्यकर्ताओं की सोमवार को होगी बैठक,

 

कांग्रेेस के दिग्गज नेता करेंगें संबोधित

 

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

कांग्रेस पार्टी द्वारा महू में 27 जनवरी को आयोजित जय बापू, जय भीम , जय संविधान यात्रा को लेकर बोरावां में सोमवार 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे से विधानसभा क्षेत्र कसरावद के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है । इस बैठक को मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव , पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , कसरावद के विधायक एवं पूर्व मंत्री सचिन यादव, मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह , जिला कांग्रेस कमेटी खरगोन के प्रदेश प्रभारी ठाकुर जयसिंह , सह प्रभारी असलम लाला, श्रीमती राजकुमारी रघुवंशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक संबोधित करेंगें ।

 

पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव ने बताया कि महू में आगामी 27 जनवरी को जय बापू, जय भीम जय संविधान यात्रा को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगें । उन्होनें बताया कि इस महत्वपूर्ण यात्रा में विधानसभा क्षेत्र कसरावद के कार्यकर्ताओं सहित समूचे निमाड़ अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगें ।

श्री यादव ने बताया कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बोरावां में सोमवार 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है । इस बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद रणनीति तैयार की जाएगी । श्री यादव ने यह भी बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता प्रतिप्रक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मैं भी निमाड़ अंचल का दौरा कर महू के आयोजन को सफल बनाने का आव्हान करूॅगा । इस यात्रा में हजारों की संख्या में निमाड़ अंचल के कार्यकर्ता महू पहुंचेंगे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!