Breaking News in Primes

जनहित की मांगों को लेकर श्रमिक संघ एसकेएमएस ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

0 23

जनहित की मांगों को लेकर श्रमिक संघ एसकेएमएस ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन”

किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना की स्थापना काल से ही मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए घटित श्रमिक संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ सदैव अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ नगर वासियों एवं एनएमडीसी परियोजना से जुड़े सभी लोगों के हित एवं नगर विकास के लिए सदैव तत्पर रही है। एनएमडीसी परियोजना में उत्पादन के साथ नगर के कल्याण व विकास कार्य में भी एसकेएमएस का सदा योगदान रहा है। नगर वासियों की कुछ ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु श्रमिक संघ एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलू के नेतृत्व में एक टीम माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष सात सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। इन मांगों में 1. अन्य राज्यों से आने वाले जिन ट्रेनों का परिचालन जगदलपुर तक किया जा रहा है, उसका विस्तार किरंदुल तक किया जाए ताकि किरंदुल नगर में विभिन्न राज्यों से आए लोग इस सेवा का लाभ उठा सके। 2. विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा की गई थी कि दंतेवाड़ा से किरंदुल तक शीघ्र सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन अभी तक यह कार्य अधूरा है इसके कारण लोगों को काफी तकलीफ हो रही है सड़क का निर्माण तत्काल पूर्ण कराया जाए। 3. दंतेवाड़ा जिले में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निर्माण किया जाए। 4. किरंदुल में सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड का निर्माण किया जाए। 5. दंतेवाड़ा जिले में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बच्चों की असुविधा को देखते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाए। 6. दंतेवाड़ा जिले में स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण कराया जाए। 7. किरंदुल में खेल मैदान की समस्या है यहां जमीन उपलब्ध करा कर खेल के मैदान का निर्माण किया जाए। श्रमसंघ एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलु ने कहा कि लंबे अरसे से बैलाडीला की जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान है। नई सरकार से उम्मीद है कि हमारी मांग को संज्ञान में लेते हुए तत्काल इन समस्याओं का निराकरण कर जनता को जल्द से जल्द राहत देगी।

 

आगे पड़े इस खबर को

Breaking: एमपी बीजेपी जिला अध्यक्षों की तीसरी लिस्ट जारी: 12 और जिलों में अध्यक्ष घोषित, 20 जिलों में पहले ही हो चुका ऐलान

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!