Breaking News in Primes

कसरावद विधानसभा के किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम दिलाने के लिए लड़ाई जारी-सचिन यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने बोरावां में आमजनों से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

0 49

कसरावद विधानसभा के किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम दिलाने के लिए लड़ाई जारी-सचिन यादव

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने बोरावां में आमजनों से की मुलाकात,

अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

 

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने उनके गृह ग्राम बोरावां में आमजनों, किसानों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए । श्री यादव ने आत्मीयता से मुलाकात करते हुए विभिन्न ग्रामों से पधारे विधानसभा स्वजनों से उनकी समस्याएं जानी । साथ ही समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की ।

विधायक श्री यादव ने चर्चा के दौरान बताया कि विगत दिसम्बर माह में विधानसभा की कार्यवाही के चलते वे भोपाल में व्यस्त थे । स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें अपनी समस्याओं से समय समय पर अवगत कराया गया था । जिसका त्वरित समाधान किया गया । श्री यादव ने आगे कहा कि वर्तमान परिदृश्य में हमारे अन्नदाता चिंतित है । उन्हें अपनी उपज के लिए समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं । इसके लिए हमारे द्वारा विधानसभा में पुरजोर मांग की । साथ ही प्रदेश में व्याप्त मॅहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों को भी उठाया । आज किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम सरकार नहीं दे पा रही है, इसके लिए भी हमारी लड़ाई लगातार जारी है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!