Breaking News in Primes

सैलानी बायपास नेशनल हाईवे को पांच गांव के लिए अंडर बाईपास सड़क निकालने की मांग को किसानों सहित ग्रामीणों ने कसरावद एसडीएम को दिया ज्ञापन

0 193

सैलानी बायपास नेशनल हाईवे को पांच गांव के लिए अंडर बाईपास सड़क निकालने की मांग को किसानों सहित ग्रामीणों ने कसरावद एसडीएम को दिया ज्ञापन

 

ज्ञापन देने के बाद भी शासन प्रशासन एवं नेशनल हाईवे वाले नहीं करेंगे अमल तो किसान भूख हड़ताल पर जाने को होंगे मजबूर

 

कसरावद(राजू पटेल)

कसरावद-सैलानी बायपास नेशनल हाईवे को ग्राम चंदनपुरी,ग्राम घोरबेड़ा,ग्राम उटावद, ग्राम सांगवी व ग्राम डेड़गांव आदि गांव के लिए अंडर बायपास रोड निकालने के लिए कसरावद एसडीएम को किसानो सहित ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन दिया गया,किसानों ने बताया गया कि 347 सी नेशनल हाईवे रोड सैलानी बाईपास का निर्माण होना है जिससे सैलानी पेट्रोल पंप से रोड बाईपास बनाकर सैलानी से बाहर नाले के पास से होते हुए खरगोन का कसरावद रोड पर मिल रहा है परंतु उक्त बाईपास बनने में सैलानी गांव से चंदनपुरी एवं अंदर के अन्य गांव में जाने हेतु एकमात्र रास्ता चंदनपुरी का है जिस पर रोड ऊंचाई घाटी पहले से 50 फिट है। तथा इसके ऊपर से रोड़ की 3 मीटर और ऊंचाई उठ रही है जिससे कि हम कृषक गणों एवं ग्रामीण जनों को अवाजाही एवं फसल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तथा हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा साथ ही घाटी पर पहले से दुर्घटना होती आई है। किसानों द्वारा बताया गया कि चंदनपुरी वाले रोड़ से घाटी के ऊपर और रोड़ को ओर न उठाते हुए घाटी में सुरंग कर अंडरपास पुलिया निर्माण किया जाए जिससे कि हमें आने जाने में सुविधा हो अगर किसानों द्वारा इस आवेदन पर नेशनल हाईवे वालों ने कार्य नहीं किया तो कृषक गण मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। एसडीएम सत्येंद्र बेरवा द्वारा बताया गया कि हम नेशनल हाईवे वालों से बात कर इस समस्या का हल करवाते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!