Breaking News in Primes

Breaking: 4000 की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा 

0 1,191

Breaking: 4000 की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा 

 

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त ने फिर पकड़ा भ्रष्ट पटवारी को घूस लेते

बैतूल। दिनांक 25/ 11 /2024 को शिकायतकर्ता कमलेश चाढ़ोकर निवासी सावंगी जिला बैतूल द्वारा एक लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल के समक्ष प्रस्तुत की थी । शिकायतकर्ता ने बताया था कि ग्राम गोल खेड़ा में उसकी स्वयं की 1 एकड़ 406 डिसमिल कृषि भूमि है। उक्त भूमि के सीमांकन के लिए उसके द्वारा लोक सेवा गारंटी में दिनांक 03/10/2024 को आवेदन किया गया था। उक्त आवेदन के आधार पर दिनांक 25/10/2024 को पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर द्वारा भूमि की नाप की गई परन्तु सीमा का निर्धारण नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने जब पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर से मिलकर सीमा निर्धारण और सीमांकन प्रतिवेदन देने की बात की तो पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर द्वारा 10000 रु रिश्वत की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार शिकायत का सत्यापन किया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक पटवारी ने आवेदक कमलेश से 4000/ रु रिश्वत देने को कहा । शिकायत सही पाए जाने पर निर्देशानुसार अनावेदक पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आज दिनांक 28/11/2024 को रजनी तिवारी, निरीक्षक, लोकायुक्त भोपाल द्वारा स्वतंत्र पंचसाक्षियों की उपस्थिति में आवेदक कमलेश चाढ़ोकर से अनावेदक प्रफुल बारस्कर पटवारी को रिश्वत के रूप में राशि रु 4000/ अभिप्राप्त करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर कार्यवाही की गई।

 

ट्रैपकर्ता :-निरीक्षक रजनी तिवारी

 

ट्रेप दल सदस्य –

निरीक्षक नीलम पटवा

प्रधान आरक्षक बृजबिहारी पाण्डेय

प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन

आरक्षक मनमोहन साहू एवं

आरक्षक मुकेश परमार

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!