Breaking News in Primes

टाटा मोटर्स ने स्थानीय रूप से विनिर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति की शुरू

0 22

मुंबई
 टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने घरेलू बाजार में स्थानीय रूप से विनिर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू करने की  घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही, अब रेंज रोवर का पूरा खंड भारत में निर्मित हो गया है।

जगुआर लैंड रोवर ने इस वर्ष मई में घोषणा की थी कि वह भारत में टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का विनिर्माण करेगी।

कंपनी के अनुसार, पेट्रोल तथा डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू कर रहे हैं। इसके साथ ही, रेंज रोवर का पूरा खंड अब भारत में बना है। स्थानीय स्तर पर अब छह वाहनों का विनिर्माण किया जा रहा है।’’

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!