Breaking News in Primes

बैंक Credit Card बंद नहीं कर रहा ? तो हर दिन आपको मिलेंगे 500 रुपये, बस जान लीजिए ये नियम

0 20

नई दिल्ली

कई बार ऐसा होता है कि आपके पास बहुत सारे क्रेडिट कार्ड (Credit Card) हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने कुछ कार्ड बंद करवा दें तो इससे आपका खर्चा कुछ कम हो सकता है. आप जिस कार्ड को बंद करवाना चाहते हैं, अगर उस पर कोई सालाना फीस (Credit Card Annual Fees) नहीं लगती है तब तो आप उसे बंद ना भी करवाएं तो कोई दिक्कत नहीं. वहीं अगर कार्ड पर हर साल चार्ज लग रहा है और आप उसे इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं तो आपको उसे बंद करवाने पर विचार करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि आप उस कार्ड का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं, ताकि आपको रिवॉर्ड प्वाइंट (Credit Card Reward Points) का फायदा हो, ऊपर से आपको उसके लिए चार्ज चुकाना पड़ रहा है. कई बार ये भी देखा गया है कि बैंकों की तरफ से कार्ड बंद करने में आनाकानी की जाती है. अब सवाल ये है कि क्रेडिट कार्ड बंद कैसे (How to close your Credit Card) कराया जाए और इसे लेकर रिजर्व बैंक (RBI Rule) के क्या नियम हैं?

क्रेडिट कार्ड बंद कराने को लेकर RBI का नियम

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक अगर कोई भी ग्राहक क्रेडिट कार्ड को बंद कराने की रिक्वेस्ट डालता है तो उस पर 7 दिन के अंदर अमल होना जरूरी है. अगर कार्ड जारी करने वाला बैंक या संस्था ऐसा नहीं कर पाती है तो 7 दिन की अवधि के बाद उस पर 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेनाल्टी लगती है, जो उसे ग्राहक को चुकानी होती है. हालांकि, यहां एक बात ध्यान रखने की है कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कोई भी आउटस्टैंडिंग यानी बकाया बैलेंस नहीं होना चाहिए.

कैसे बंद कराएं अपना क्रेडिट कार्ड?

क्रेडिट कार्ड को बंद कराना बहुत मुश्किल काम नहीं है, यह आसानी से बंद हो सकता है. आपको बस ये 5 आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे.

1- सबसे पहले अपना बकाया चुकता करें

किसी भी क्रेडिट कार्ड को बंद करने से पहले आपको उसका सारा बकाया चुकाना होगा. जब तक आप बकाया रकम नहीं चुका देंगे, तब तक आपका क्रेडिट कार्ड बंद नहीं किया जाएगा, भले ही आपका बकाया चंद रुपये ही क्यों ना हों.

2- अपने रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम करें

बहुत सारे लोग क्रेडिट कार्ड बंद कराने की जल्दबाजी में अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स रिडीम करना ही भूल जाते हैं. आपने उस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर के जो इतना सारा पैसा खर्च किया है, उससे आपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स कमाए हैं. ऐसे में कार्ड बंद कराते समय रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम कराने से पहले हिचकें नहीं.

3- स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन चेक करें

कई बार लोग अपने क्रेडिट कार्ड पर कुछ रिकरिंग पेमेंट्स की स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन लगा देते हैं, जैसे इंश्योरेंस प्रीमियम, ओटीटी मंथली चार्ज या कुछ और. कार्ड को बंद कराने से पहले एक बार सुनिश्चित कर लें कि उस पर ऐसा कोई इंस्ट्रक्शन ना रहे, वरना कार्ड बंद होने के बाद आपकी पेमेंट रुक सकती है. अगर प्रीमियम रुकती है तो इससे आपकी पॉलिसी खतरे में पड़ सकती है.

4- बैंक को करें कॉल

अगला स्टेप ये है कि आपको अपने क्रेडिट कार्ड बैंक को कॉल करना होगा. उन्हें बताना होगा कि आप अपना कार्ड बंद कराना चाहते हैं. बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड बंद कराने की वजह पूछी जा सकती है, जिसका आपको जवाब देना होगा. इसके बाद जरूरी जानकारी लेकर आपका क्रेडिट कार्ड बंद करने की रिक्वेस्ट ले ली जाएगी. हो सकता है कि बैंक आपसे कोई ईमेल करने को कहे या फिर कार्ड को कट कर के उसकी फोटो ईमेल करने को कहे, तो आपको वह भी करना होगा.

5- कार्ड को काटना ना भूलें

अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उसे तिरछा काट दें. वरना अगर वह किसी गलत हाथ में आ गया तो मुमकिन है कि उससे आपकी कुछ जानकारियां चुराई जा सकती हैं या फिर हो सकता है कि आपके नाम पर कोई फ्रॉड ही हो जाए. कार्ड को सिर्फ डस्टबिन में ना फेंकें, पहले उसे काटें, उसके बाद ही फेंकें.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!