Breaking News in Primes

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज बड़नगर का सघन भ्रमण किया

0 266

लोकेशन बड़नगर

रिपोर्टर प्रकाश राणावत

 

 

बड़नगर /कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज बड़नगर का सघन भ्रमण किया। सबसे पहले कलेक्टर नीरज सिंह ने लगभग 37 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे सीएम राइस स्कूल बड़नगर का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के कान्फ्रेंस हाल, क्लासेस, मध्यान्ह भोजन कक्ष, डांसिंग रोम आदि का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने स्कूल भवन का शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह बड़नगर की ग्राम पंचायत खेड़ावदा पहुंचे। उन्होंने यहां पंचायत भवन में ई केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत खेड़ावदा के सरपंच राजेश धाकड़ द्वारा कलेक्टर सिंह को ग्राम में प्रगतिरात विकास कार्यों और नवाचारों के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर नीरज सिंह ने ग्राम में जनसहयोग से स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जल शुध्दिकरण केंद्र का भी अवलोकन किया। कलेक्टर सिंह ने ग्राम के विकास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं बच्चों को मार्गदर्शन भी दिया। साथ ही बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इस दौरान एसडीएम बड़नगर शिवानी तरेटिया, तहसीलदार माला राय बड़नगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!