Breaking News in Primes

चीनी व्यक्ति ने अपने चेहरे पर बैठी मक्खी को मारने के चक्कर में अपनी एक आंख ही गंवा दी

0 29

चीन
चीनी व्यक्ति ने अपने चेहरे पर बैठी मक्खी को मारने के चक्कर में अपनी एक आंख ही गंवा दी। इस घटना के चलते उसकी आखं में संक्रमण इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसे निकलवाना पड़ा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वू नाम के इस शख्स ने अपने आसपास भिनभिना रही मक्खी पर हमला किया जो उसके ऊपर आकर बैठ गई। इसके करीब एक घंटे बाद उसकी बाईं आंख लाल हो गई। साथ ही, आंख में सूजन हो गई और दर्द बढ़ता गया। इसके बाद उसने डॉक्टर से संपर्क किया। मगर, दवा लेने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली। हालत यहां तक आ पहुंची कि उसकी एक आंख निकलवानी पड़ी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह व्यक्ति चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग में स्थित शेनझेन शहर का रहने वाला है। डॉक्टर ने बताया कि जांच के दौरान वू की आंख में सीजनल कंजंक्टिवाइटिस का पता चला। वह अपनी बाईं आंख में दर्द से परेशान था। उसे दवा दी गई लेकिन किसी तरह का आराम नहीं मिला। कुछ समय बाद उसे देखने में भी समस्या होने लगी। डॉक्टर ने आगे बताया कि ये सब लक्षण एक संक्रमण के कारण थे, जिसे दवा से रोका नहीं जा सकता। दरअसल, आंख और उसके आसपास की जगह गंभीर रूप से अल्सरयुक्त हो गई। ऐसी स्थिति में संक्रमण उसके मस्तिष्क तक फैलने का खतरा था। इसलिए डॉक्टरों ने उसकी बाईं आंख निकालने का फैसला लिया।

डॉक्टर ने दी यह जरूरी सलाह
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में बताया गया कि आंख में इस तरह की समस्या एक छोटे कीट के कारण हुई। यह नालियों में मिलने वाली एक तरह की मक्खी है, जिसके लार्वा अक्सर पानी में रहते हैं। ये कीड़े आमतौर पर अंधेरी जगहों, नम स्थानों जैसे बाथरूम, बाथटब, सिंक और रसोई में पाए जाते हैं। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जब कोई कीट आपकी आंखों के पास उड़े तो आपको शांत रहना चाहिए। उसे मारने के लिए आगे नहीं बढ़ना चाहिए। आप उसे धीरे से भगा सकते हैं। आप अपने शरीर के उस हिस्से को साफ पानी या खारे घोल से धो सकते हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!