Breaking News in Primes

सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खाते में अंतरिक्ष की 1574 करोड़ राशि।

0 266

सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खाते में अंतरिक्ष की 1574 करोड़ राशि।

 

सीधी जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहुंची 26 करोड़ 25 लाख रुपए।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सागर के बीना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को रूपये 1574 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 332.43 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 2 लाख 14 हजार 29 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला 1,250 रूपये के मान से 26 करोड़ 25 लाख 5 हजार 250 रूपये की राशि अंतरित की गई। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, अपर कलेक्टर राजेश शाही, महिला बाल विकास अधिकारी आर.सी. त्रिपाठी तथा लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 14 हजार 29 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत कुसमी में 17 हजार 813 महिलाओं, जनपद पंचायत मझौली में 29 हजार 902, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 45 हजार 51, जनपद पंचायत सीधी में 55 हजार 626 तथा जनपद पंचायत सिहावल में 52 हजार 570 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को भी लाभांवित किया गया। इसमें नगर पालिक सीधी में 6 हजार 270, नगर परिषद चुरहट में 2 हजार 481, नगर परिषद मझौली में 2 हजार 127 तथा नगर परिषद रामपुर नैकिन में 2 हजार 189 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये प्रत्येक महिला के मान से राशि अंतरित की गई।

 

*जिले के 104666 हितग्राहियों के खाते में पेन्शन की राशि अंतरित*

 

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीधी जिले के 1 लाख 4 हजार 666 पात्र हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 27 लाख 99 हजार 600 रूपये की राशि अंतरित की गई। जनपद पंचायत कुसमी के 7124, मझौली के 13097, रामपुर नैकिन के 21964, सीधी के 27984 एवं सिहावल के 27984 पात्र हितग्राहियों को 600 प्रति हितग्राही के मान से राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार नगरीय निकाय अंतर्गत सीधी के 2459, मझौली के 1145, चुरहट के 1248 एवं रामपुर नैकिन के 1072 पात्र हितग्राहियों के खाते मे राशि अंतरित की गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के 54217, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12159, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन योजना के 2294, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के 724, मंदबुद्धि/वहुविकलांग को आर्थिक सहायता योजना के 1666, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धा योजना के 9194, सामाजिक सुरक्षा पेंशन परित्यक्ता पेंशन योजना के 282, सामाजिक सुरक्षा पेंशन निःशक्त पेंशन योजना के 7247, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि के 2272, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कल्याणी पेंशन योजना के 14603 एवं मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के 8 हितग्राहियों के खाते में 600 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!