Breaking News in Primes

डीएवी स्कूल किरंदुल ने अपना 35 वां स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया

0 195

डीएवी स्कूल किरंदुल ने अपना 35 वां स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया

 

किरंदुल: डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में आज विद्यालय का 35 वां स्थापना दिवस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर. राजाकुमार महाप्रबंधक (उत्पादन ) बी आई ओ एम किरंदुल कांप्लेक्स एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जोन एफ की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. चेतना शर्मा, एस के एम एस के कार्यवाहक सचिव एवं इंटक यूनियन के सचिव, परियोजना विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, प्रकाश विद्यालय के प्राचार्य एवं अभिभावकगण उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य पी.एल वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत के पश्चात विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य के द्वारा सभी अतिथियों का मन मोह लिया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि महोदय ने शैक्षणिक सत्र 2023 – 24 के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया एवं विद्यालय में 25 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिसमे विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षका रूपा सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री प्रशांत राय के द्वारा प्रदत्त शारदा फाउंडेशन छात्रवृत्ति एवं सुवर्णा चाकी छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को प्रदान की गई।महाप्रबंधक महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती विज्ञा त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!